पोलायकलां: पोलायकलां कृषि उपज मंडी में 4700 कट्टे हुई लहसुन प्याज की आवक, प्याज 1710 रुपए और लहसुन 9800 रुपए क्विंटल तक बिकी
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में सोमवार को प्याज और लहसुन की बड़ी मात्रा में उपज विक्रय के लिए आई। सोमवार को मंडी में 4700 कट्टे उपज की आवक हुई।सोमवार शाम को कृषि उपज मंडी कर्मचारी से प्राप्त जानकारी अनुसार मंडी में प्याज की 1000 कट्टे और लहसुन की 3700 कट्टे आवक हुई।प्याज 200 रुपये से लेकर 1710 रुपए क्विंटल तक बिकी। वहीं लहसुन 2500 रुपए से लेकर 9800 रुपये तक बिकी