पोलायकलां: कृषि उपज मंडी पोलायकलां में 2800 कट्टे हुई लहसुन-प्याज की आवक, प्याज ₹1600 और लहसुन ₹11300 प्रति क्विंटल तक बिका
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में शनिवार को प्याज और लहसुन के 2800 कट्टों आवक हुई। शनिवार शाम को कृषि उपज मंडी कर्मचारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी में प्याज की 1000 कट्टे और लहसुन की 1800 कट्टे आवक हुई। कृषि उपज मंडी में आगामी दिनों में उपज की आवक और बढ़ने की संभावना है।