करनैलगंज के पिपरी गांव मे प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी-प्रेमिका द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। बहराइच जिले की रहने वाली 20 वर्षीय एक युवती ने ट्रेन से कटकर जान दी, जबकि गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। गुरुवार 6 बजे कोतवाल ने बताया दोनों शवों को कब्जे मे लेकर पंचनामा कर PM के लिए भेजा है।