करनैलगंज: परिवार के विरोध से टूटे प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो
पिपरी क्रॉसिंग के पास प्रेमी-प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले नीरज, प्रेमिका लक्ष्मी को घर ले गया, जहां पत्नी व परिजनों ने विरोध कर जान से मारने की धमकी दी। पारिवारिक दबाव से टूटकर लक्ष्मी ने ट्रेन से कटकर और नीरज ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड से पहले दोनों ने वीडियो व नोट छोड़ा। शुक्रवार 5 बजे SHO ने बताया युवती के परिजन शव लेने नही पहुंचे है।