कटरा बाजार पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार, चोरी मे इस्तेमाल होने वाले उपकरण और ₹8 हजार नकद बरामद किए गए है। गुरुवार 5 बजे SO ने बताया कि पूछताछ मे आरोपियों ने पूर्व मे पशु अस्पताल से एंबुलेंस की बैटरी चोरी करने की बात कबूल की है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।