बरहेट: झबरी गांव की रूपा कुमारी ने इंटर आर्ट्स परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाकर प्रखंड का नाम रौशन किया
क्षेत्र के झबरी गांव की रहने वाली नवोदय विद्यालय की छात्रा रुपा कुमारी ने नवोदय विद्यालय इंटरमीडिएट आर्ट्स की परीक्षा में विद्यालय में सबसे अधिक 417 अंक प्राप्त की है जिससे रुपा के पिता मनोहर पंडित और मां काफी खुश हैं इसके साथ ही झबरी मध्य विद्यालय के शिक्षकों में भी काफी उत्साह है