चौडीहा, मिर्चा मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे तेज रफ्तार थार वाहन की टक्कर से घटनास्थल पर ही चौडीहा निवासी सकिन्द्र कुमार पासवान की पत्नी सुगनी देवी की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और महिला के शव को सदर अस्पताल लाया गया।