सिराथू: सिराथू तहसील में लेखपालों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
मंगलवार को सिराथू तहसील परिसर में सिराथू लेखपाल संघ के लेखपालों ने अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया है। लेखपालों ने बताया कि यह प्रदर्शन प्रदेश कार्यकारी समिति के आवाहन पर किया जा रहा है। प्रदर्शन करते हुए लेखपालों की मांग है की पुरानी पेंशन योजना बहाल किया जाए। लेखपालों ने कहा कि उनके बुढ़ापे में शहर के लिए पेंशन अत्यंत जरूरी है।