सिराथू: सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने क्षेत्र के कई गांवों में जाकर मुस्लिम समाज के लोगों को दी ईद की मुबारकबाद, खाई सेवइयां
सोमवार को ईद के मौके पर सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने सिराथू विधानसभा क्षेत्र के कई मुस्लिम गांव का दौरा किया है। पल्लवी पटेल ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दिया है और उनके हाल-चाल भी जाने हैं।लोगों ने विधायक पल्लवी पटेल का स्वागत कर उनको ईद की सेवइयां भी खिलाई हैं।सिराथू इलाके के पइंसा, मकनपुरवारी अफजलपुरवारी, नारा समेत कई गांव विधायक पहुंची थी।