सिराथू: कड़ा की शाही ईदगाह में शान-शौकत से अदा की गई ईदुल फितर नमाज़, कमेटी ने सभी का किया आभार
सोमवार को ईद उल फितर के मौके पर देश भर में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद मनाई है।एक दूसरे से गले मिलकर लोगों ने ईद की मुबारकबाद भी दी। कौशांबी के कड़ा में ऐतिहासिक ईदगाह है जहां पर सोमवार को ईद उल फितर की नमाज अदा की गई है। कमेटी के अध्यक्ष वहीद अहमद ने सबका आभार किया है।हाफिज शफीक अहमद ने नमाज अदा कराई।साबिर बाबा ने देश दुनिया में अमन,तरक्की लिए दुआएं करवाई।