सिराथू: हिसामपुर माढ़ो में रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की हुई मौत
सैनी थाना क्षेत्र के हिसामपुर माढ़ो से रेलवे की डीएफसी लाइन गुजरी है।जहां पर सोमवार दोपहर एक महिला मालगाड़ी की जद में आ गई और महिला की मौत हो गई है।भड़ेहरि गांव की रहने वाली कुंवारी देवी पत्नी विजय कुमार चौरसिया रेलवे लाइन पार कर रही थी।मालगाड़ी की जद में आकर मौत हो गई।शिनाख्त कर ली गई लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।