प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट में प्रेमी से शादी की मांग को लेकर युवती टंकी पर चढ़ी
प्रतापगढ़ न्यायालय परिसर में गुरुवार सुबह 9 बजे हड़कंप मच गया जब एक युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाया है, जिसे लेकर पहले से ही बीएनएस की धारा 69 में केस दर्ज है। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।