कोल: शताब्दी नगर में घर के बाहर खड़ी एडीओ पंचायत की कार चुरा ले गए चोर, घटना का CCTV वीडियो आया सामने
Koil, Aligarh | May 15, 2025 शताब्दी नगर में घर के बाहर खड़ी एडीओ पंचायत की कार को चोर चुरा ले गए। विकासखंड गंगीरी में तैनात जगदीश प्रसाद हितैषी 6 मई की देर रात कार्यालय से घर लौटे थे। 7 मई की सुबह जब वह उठे तो उनकी कार अपनी जगह पर नहीं थी। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तब पता चला कि कार को चोर चुरा ले गए हैं। फिलहाल घटना का वीडियो सामने आया है।