चकरनगर: भागवत भंडारे में निमंत्रण खाने गए युवक की बाइक चोरी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
चकरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऐतिहासिक शिवमठ पर भागवत भंडारे में शामिल होने पहुंचे चकरनगर बस्ती निवासी विनोद कुमाफ की बाइक चोरी हो गई।पीड़ित ने संबधित थाने में शिकायत दी पुलिस मामले में सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच पड़ताल में जुटी है। सोमवार सुबह करीब 9 बजे थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।