औरैया: बाकरपुर गांव में खेत में काम कर रहे युवक को सर्प ने डंसा, उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कोतवाली क्षेत्र के बाकरपुर गांव में शनिवार शाम खेत पर काम करने गए 22 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। युवक को परिजन गंभीर हालत में जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बाकरपुर निवासी 22 वर्षीय शिवा पुत्र सत्यप्रकाश शनिवार शाम खेत पर काम करने