अटरू: कुंजेड में आयोजित हुआ ग्राम सेवा शिविर
Atru, Baran | Jun 24, 2026 कुंजेड ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मौके पर मिली सरकारी सेवाएं पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुंजेड मुख्यालय पर बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने विभिन्न कार्यों के समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पहुंचे।