सदर: कैफे में दबंगई: एक युवक ने दूसरे युवक को जड़े थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल
Sadar, Lucknow | May 8, 2026 लखनऊ में विकास नगर थाना क्षेत्र के कैफ़े आई बार में एक युवक द्वारा दूसरे युवक को थप्पड़ मारने और गालीगलौज करने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान कैफे में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि जानकीपुरम निवासी कलीम ने युवक के साथ अभद्रता करते हुए कई थप्पड़ जड़े। बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।