शाहबाद: स्वर्गीय उपेंद्र तिवारी ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई
खंड विकास अधिकारी मनवीर सिंह का गैर जनपद तबादला होने पर ब्लॉक मुख्यालय स्थित स्वर्गीय उपेंद्र तिवारी ब्लॉक सभागार में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख सहित कर्मचारियों ,प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया तथा अंग वस्त्र भेंट किए।