रतनपुर स्थित बूढ़ामहादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।दूर दराज से श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और अभिषेक के लिए उत्साह के साथ मंदिर पहुंचे। जहां श्रद्धालु सुबह से शाम तक भगवान भोलेनाथ पर दूध, जल और बेलपत्र अर्पित कर पूजा अर्चना की। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई