राष्ट्रीय राजमार्गों की सौगात से क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
अनोखा तीर, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा, बैतूल, बड़वानी और खरगोन जिलों को मिली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन दो महत्वपूर्ण हाइवे परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा जनसुविधाओं का विस्तार होगा। बेहतर सड़क संपर्क से आवागमन सुगम होगा, व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को रोजगार और विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से मध्यप्रदेश में सड़क अधोसंरचना लगातार मजबूत हो रही है, जिससे प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिल रही है।
Harda, Harda | Jun 3, 2026