जगदलपुर: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने चांदनी चौक में बांग्लादेश के विरुद्ध प्रदर्शन किया, हिंदू युवक की निर्मम हत्या का विरोध
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल मंगलवार शाम 5 बजे नगर के चांदनी चौक में बांग्लादेश के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया । यह प्रदर्शन बांग्लादेश में हिंदू युवक की निर्मम हत्या के विरोध में आयोजित किया गया था।इस घटना के बाद से हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है ।