पीलीभीत: सर्वे के नाम पर घर में घुसने का आरोप, एसपी के हस्तक्षेप पर दर्ज हुआ मुकदमा
पीलीभीत। कलीनगर में घरेलू विवाद के बीच घर में घुसकर मारपीट और पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। कार्रवाई में देरी से नाराज पीड़ित ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश के बाद माधोटांडा पुलिस ने पत्नी समेत नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है।