बहादुरपुर: करीला माता मंदिर में पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में चल रहे "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत बहादुरपुर थाना पुलिस ने शनिवार को शाम लगभग चार बजे प्रसिद्ध करीला माता मंदिर में श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ओटीपी साझा न करने जैसी महत्वपूर्ण सावधानियों से लोगों को अवगत कराया|