मिर्ज़ापुर: शहर कोतवाली क्षेत्र के राज मंदिर के पास अतिक्रमण हटाने के लिए नापी कर रही टीम का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, हुई झड़प
बताते चले कि मंगलवार की शाम 5:00 बजे नगर पालिका व तहसील के कर्मचारियों द्वारा नगर के राजमंदिर के पास अतिक्रमण हटाने के लिए बीच रोड से नापी करने के दौरान स्थानीय लोगों से कर्मचारियों की हुई नोक झोक। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाप करने वाली टीम ने बीच रोड से कहीं 15 फुट तो कहीं 16 फुट ले रहे हैं जिसको लेकर स्थानी लोगों ने विरोध जताया है जिसमें झड़प भी हुई है।