रसड़ा: गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ दर्दनाक हादसा, खड़ी बस से टकराने पर पति-पत्नी की हुई मौत
Rasra, Ballia | Jun 17, 2026 रसड़ा-मऊ मार्ग पर गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के समीप बुधवार दोपहर 3 बजे के आसपास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क किनारे खड़ी एक प्राइवेट बस में पीछे से तेज रफ्तार बाइक के टकराने से यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार विनोद कुमार एवं मुन्नी देवी नामक पति पत्नी की मौत हो गई। मृतक की पहचान