बिलग्राम: दिल्ली में मामा ने भांजे की सिलेंडर से कुचलकर हत्या की, शव शढीयनपुरवा गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के एक युवक की दिल्ली में उसके सगे मामा द्वारा कथित रूप से सिलेंडर से हमला कर हत्या कर दी गई।हत्या करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार सुबह शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।बाद में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।