बहराइच में बीती रात दरगाह थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात
से इलाके में हड़कंप मच गया पुरानी रंजिश के चलते एक युवक
ने घर में घुसकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया
छेड़खानी के पुराने विवाद को लेकर हुए इस खूनी हमले में
दो बहनों, उनकी मां और नानी समेत चार महिलाएं गंभीर रूप
से घायल हो गईं।सभी घायलों को खून से लथपथ हालत में
मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका
इलाज जारी है।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से
फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और
मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है
Bahraich, Bahraich | Nov 15, 2026