🚨 सोशल मीडिया पर तमंचे जैसी वस्तु के साथ रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने की कार्रवाई 🚨
आजमगढ़ के थाना कंधरापुर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर तमंचे जैसी वस्तु के साथ वीडियो बनाकर वायरल करने वाले एक युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन वज्रपात" के तहत सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया।
पुलिस के अनुसार, वीडियो में युवक स्वयं को दबंग और प्रभावशाली दिखाने का प्रयास कर रहा था। सत्यापन के बाद संबंधित युवक को चिन्हित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके बाद अभिभावकों की उपस्थिति में उसकी काउंसलिंग कर सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग, कानून-व्यवस्था और यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें सकारात्मक एवं जिम्मेदार व्यवहार के लिए प्रेरित करें। पुलि�