बसंतपुर: वीरपुर: नगर पंचायत सशक्त स्थाई समिति चुनाव में तीन वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित, SDM नीरज कुमार ने सौंपा प्रमाण पत्र
पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुपौल जिलाधिकारी के पत्र के आलोक में बुधवार को वीरपुर संयुक्त अनुमंडल कार्यालय के सभागार में नगर पंचायत के सशक्त स्थाई समिति का चुनाव संपन्न किया गया. जहां बतौर प्रेक्षक भू अर्जन पदाधिकारी सतीश रंजन और निर्वाची पदाधिकारी एसडीएम नीरज कुमार की मौजूदगी में निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न की गई. उक्त दोनों ही पदाधिकारियों ने