मुरैना नगर: मुरैना में ई-रिक्शा चालक का मोबाइल चोरी, खाते से ₹1.95 लाख की धोखाधड़ी; कोतवाली में FIR, जांच शुरू
मुरैना के श्याम विहार कॉलोनी निवासी ई-रिक्शा चालक प्रेम सिंह राठौर का 28 जुलाई को मोबाइल चोरी हो गया था।इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने चोरी हुए मोबाइल का दुरुपयोग कर उनके स्टेट बैंक खाते से 20 बार में 1 लाख 95 हजार रुपए फोन-पे के जरिए दूसरे नंबरों पर ट्रांसफर कर दिए। खाते में वारदात से पहले 2.36 लाख रुपए थे।शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू