मछलीशहर: मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के जहांसापुर गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से विवाहिता की हुई मौत
परशूपुर गांव निवासी अनिता देवी (28) पत्नी संतोष गुप्ता रविवार देर शाम नगर से घर का सामान खरीदरकर वापस जा रही थी। लौटते समय अंधेरा हो गया था। वह टेंपो में सवार होकर घर जा रही थी। जौनपुर रायबरेली हाइवे पर जहांसापुर गांव के निकट पहुंची थीं कि किसी अज्ञात वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान अनीता की मौत हो गई।