कटंगी: महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की व्यवहार न्यायालय कटंगी ने जमानत की रद्द, भेजा जेल
घर में अकेली महिला पाकर उसके साथ बुरी नियत से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी का माननीय व्यवहार न्यायालय कटंगी ने जमानत आवेदन निरस्त कर दिया है। आरोपी को जेल भेजा गया। गत दिवस तिरोड़ी थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी शत्रुधन पुष्पतोड़े ने उन्हें घर में अकेला पाकर बुरी नियत से छेड़छाड़ की। आरोपी के खिलाफ धारा 331, 74, 75 (2) की कार्रवाई की।