पेण्ड्रा रोड गौरेला: मिशन ग्राउंड में दीपावली की पटाखा दुकानें सजीं, नगर पालिका रख रही स्वच्छता और सुरक्षा का विशेष ध्यान
दीपावली पर्व को लेकर गौरेला नगर पालिका क्षेत्र के मिशन ग्राउंड में पटाखों की दुकानें सज गई हैं। यहां रंग-बिरंगे और विभिन्न प्रकार के पटाखों की आकर्षक रेंज उपलब्ध है। त्योहार की रौनक के बीच नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने बताया कि स्वच्छता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि लोग सुरक्षित माहौल में दीपावली की खरीदारी कर सकें। समय समय पर।