बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत कवर्धा स्टेडियम में विशाल मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। शासकीय स्वामी करपात्री जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर जमीन पर ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ लिखते हुए बाल विवाह रोकने का संदेश दिया।
कृषक सहयोग संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षित बचपन एवं अपने सपने पूरे करने का अवसर देने का संकल्प लिया।
#ChildMarriageFreeIndia #ChildProtection #ChildRights #Kabirdham
2 views | Kabirdham, Chhattisgarh | Nov 26, 2026