संडीला: मिश्रिख लोकसभा सांसद अशोक रावत ने रेल मंत्री से मुलाकात कर प्रमुख रेल समस्याओं को लेकर सौंपा मांग पत्र
Sandila, Hardoi | May 29, 2026 मिश्रिख लोकसभा सांसद अशोक रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख रेल समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। सांसद की मुख्य मांगों में बालामऊ क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण, मिश्रिख-नैमिषारण्य स्टेशन का सौंदर्याकरण और आधुनिक यात्री सुविधाओं का विस्तार शामिल है।