रामगंजमण्डी: तहसीलदार ने चेचट बस स्टैंड का किया निरीक्षण, दुकानदारों को जाम की समस्या के चलते दुकाने हटाने की दी चेतावनी
रामगंजमंडी के चेचट में बुधवार शाम करीब 4 बजे तहसीलदार भरत यादव ने जाम की समस्या को देखते हुए बस स्टैंड का निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे लगे सब्जी व फल फ्रुट्स विक्रताओं को अपनी दुकानें हटाने की चेतावनी दी। साथ ही उलंघन करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान लोगो ने तहसीलदार को बस स्टैंड पर पीने के पानी की समस्या बताई।