रामगंजमण्डी: शिक्षा मंत्री ने सुकेत थाना परिसर की चारदीवारी के लिए ₹5 लाख की राशि स्वीकृत की, SHO ने बताई थी समस्या
रामगंजमंडी में सुकेत थाना परिसर की चारदीवारी के लिये शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पांच लाख की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से थाना परिसर की दीवार जो काफी समय से क्षतिग्रस्त थी उसका निर्माण होगा। बुधवार शाम करीब 5 बजे विभाग ने यह जानकारी प्रेस नॉट जारी कर दी। गौरतलब है कीवशिक्षा मंत्री ने पिछले सप्ताह थाना परिसर का दौरा किया था।