बहराइच: ललुही कोठार में बेटी की शादी के लिए कम पड़े पैसे, खाया जहर,इलाज के दौरान हुई मौत
बेटी की शादी के लिए पैसा न जुटा पाने से जहर खाने वाले अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। शादी में पैसे की कमी को देखते हुए व्यक्ति ने जहर खा लिया था। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। मामला खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्रामसभा ललुही कोठार निवासी सिपाही लाल (45) मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। जाच जारी है।