बहराइच: सिसई हैदर के पास ई रिक्शा को पिकअप ने मारी ठोकर,हादसे में ई रिक्शा चालक हुआ घायल
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसई हैदर के पास ई रिक्शा को पिकअप ने ठोकर मार दी। इस हादसे में ई रिक्शा चालक घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घायल द्वारा बताया गया कि वह सवारी लेकर बहराइच जा रहा था। तभी पिकअप नहीं ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गया।