बहराइच: सलारगंज ईदगाह सड़क के पास से पुलिस ने समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित को किया गिरफ्तार
थाना दरगाह पुलिस ने रविवार को सैलरगंज ईदगाह के पास से समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त बबलू को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त मुकदमे में वांछित चल रहा था जिसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया है।