बहराइच: बरागुन्नू मे रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित बरागुन्नू मे रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर चार लोगों ने उसके परिजनों की पिटाई की थी।