बहराइच: मोहनदास कुटी के पास तेज रफ्तार बाइक सवार द्वारा युवक को ठोकर मारने के मामले में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कोतवाली देहात इलाके के मोहनदास कुट्टी के पास तेज रफ्तार बाइक सवार द्वारा 15अप्रैल को एक युवक को ठोकर मारने के मामले में पीड़ित के तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की तफतीश शुरू कर दी है। पीड़ित लल्लू ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका छोटा भाई खाना खाने जा रहा था जब तेज रफ्तार अज्ञात चालक द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था।