आरोन: आरोन सिविल अस्पताल में नाइट ड्यूटी से लापता तीन कर्मचारियों पर कार्यवाही, तीन दिन का वेतन काटा
Aron, Guna | May 19, 2026 आरोन सिविल अस्पताल में कर्मचारियों की लापरवाही पर कार्यवाही की गई है। बीएमओ KN भीलवारे ने 19 मई को बताया, ग्रुप डी कर्मचारी राम मोहन यादव अभिषेक अहिरवार और रुक्मणी ओझा बिना सूचना के लगातार नाइट ड्यूटी से अनुपस्थित रहते है। कई बार हिदायत दी सुधार न होने पर तीनों का तीन दिन का वेतन काटने की कार्यवाही कर सख्त चेतावनी दी गई है।