जौनपुर: बैंक में रुपये चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, पांच लोगों को किया गया गिरफ्तार
जौनपुर। जफराबाद पुलिस ने बैंक में चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए अंतरजनपदीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी किए गए शत-प्रतिशत 50 हजार रुपये नकद और चार कूटरचित आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य बैंक, मेले और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों का ध