उचेहरा: बांधी मौहर में अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
सतना। जिले की ऊचेहरा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बांधी मौहर में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन जब्त की है। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध उत्खनन की शिकायतों के बाद की गई।प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां खनन संबंधी गतिविधियां संचालित होती मिलीं, जिस वजह से इस कार्यवाही को दिया अंजाम।