पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा कोषागार से पुलिस विभाग के खाते से 45 लाख रुपये की अवैध निकासी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुफस्सिल थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी सिपाही देव नारायण मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीन पर मामला दर्ज है।