बैहर: मलाजखंड में आंधी-तूफान, लौगूर में झमाझम बारिश
बालाघाट जिले के बैहर विधानसभा क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। मलाजखंड क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान के साथ गरज-चमक मंगलवार लगभग शाम 4 20 बजे देखने को मिली, जिससे जनजीवन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। वहीं लौगूर और आसपास के गांवों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे गर्मी से राहत मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चली, जिसके बाद मौसम ठंडा