टीकमगढ़: टीकमगढ़ झांसी रोड पर भाई के ढाबे के पास सड़क हादसा, एक व्यक्ति घायल, 108 एंबुलेंस ने अस्पताल पहुंचाया
टीकमगढ़ झांसी रोड भाई की ढाबा के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे शिकार हो गया। घायल व्यक्ति का नाम कड़ोरी, निवासी गोपालपुरा बताया गया है। 108 एंबुलेंस के ईएमटी पुष्पेंद्र ने बताया कि सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे, घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।