टीकमगढ़: ककरेला गांव में मधुमक्खियों ने वृद्ध पर किया हमला, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
ककरेला गांव में गुरुवार को मधुमक्खियो के हमले से एक वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध का नाम घनश्याम यादव बताया गया है। परिजन ने बताया कि वृद्ध अपने खेत पर काम कर रहा था इसी दौरान अचानक मधुमक्खियो ने उस पर हमला कर दिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन वृद्ध को जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया।