पोड़ैयाहाट: NH-133 सुग्गा बथान में टोल प्लाजा बंद करने की मांग के साथ यूथ कांग्रेस ने गोड्डा से हंसडीहा तक निकाली बाइक रैली
NH 133 पर सुग्गा बथान में रविवार को टोल प्लाजा बंद करने की मांग को लिए यूथ कांग्रेस ने गोड्डा से हंसडीहा तक बाइक रैली निकाली। कांग्रेस प्रवक्ता बोलबम कुमार ने इस बाबत बताया कि यह रैली पूर्व निर्धारित थी। इसका नेतृत्व झारखंड राज्य यूथ कांग्रेस महासचिव अर्कआदित्य यादव कर रहे थे। युथ कांग्रेस लगातार इस टॉल प्लाजा को अवैध बता कर बंद करने की मांग कर रही है।